Tata Punch EV – टाटा मोटर्स ने अपनी माइक्रो SUV कार Punch का इलेक्ट्रिक वर्ज़न भी पेश कर दिया है, जो बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में पेश किया गया है।

स्टाइलिश डिजाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार बैटरी रेंज के साथ आने वाली यह Tata Punch EV कार काफी पसंद की जा रही है।
इसके स्मार्ट इंटीरियर्स, फास्ट चार्जिंग और मजबूत परफॉर्मेंस इसे उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं जो बजट में इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं।
Tata Punch EV Battery & Motor
Tata Punch EV कार दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है। जिसमे पहले 25kWh स्टैंडर्ड वर्ज़न में 60kW (114Nm) का मोटर है, जबकि लॉन्ग-रेंज वेरिएंट में 90kW (190Nm) का पावरफुल मोटर मिलता है। चार्जिंग के लिए यह 50kW DC फास्ट चार्जर (56 मिनट), 7.2kW होम चार्जर (3.6 से 5 घंटे) और 3.3kW पोर्टेबल चार्जर (9.5 से 13.5 घंटे) सपोर्ट करता है।
Tata Punch EV Features
Tata Punch EV कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आती है। इसमें 10.25″ टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto/CarPlay और 360° कैमरा शामिल हैं। आराम के लिए इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ, सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर जैसी एडवांस फीचर्स भी मौजूद हैं।
Tata Punch EV Design & Range
इसका एक्सटीरियर काफी मॉडर्न और प्रीमियम है। इसमें शार्प LED विज़न DRL, पूरी चौड़ाई में फैली LED लाइट बार और फ्रंट-माउंटेड चार्जिंग पोर्ट है। नए 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं।
Tata Punch EV की ARAI सर्टिफाइड रेंज 315 km से 421 km तक है, जो बैटरी वेरिएंट पर निर्भर करती है। इसका मतलब है कि एक बार चार्ज करने पर आप शहर में पूरे दिन आराम से ड्राइव कर सकते हैं, बिना बार-बार चार्जिंग की टेंशन लिए।
Tata Punch EV Price & EMI
Tata Punch EV कार भारत में शुरूआती ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अगर आप इसे लोन पर लेते हैं, तो लगभग ₹9.44 लाख के लोन और 9.8% ब्याज दर पर 5 साल की अवधि में आपकी मासिक EMI करीब ₹23,844 होगी।